प्रश्न 5 निर्यात तत्परता सूचकांक 2020 में राजस्थान को ____ स्थान मिला है -
(अ) तीसरा
(ब) चौथा
(स) पांचवां
(द) सातवां
उत्तर चौथा
राज्यों की निर्यात तत्परता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से तैयार किये गए निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) 2020 में गुजरात को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में गुजरात के बाद दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः महाराष्ट्र और तमिलनाडु को मिला है। शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य राज्यों में राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। पूरी तरह से भू-सीमा से घिरे हुए राज्यों में राजस्थान ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके बाद तेलंगाना और हरियाणा का स्थान है।
प्रश्न 6 संस्कृत शिक्षा राज्य शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने संस्कृत शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किस ऐप का लोकार्पण किया है।
(अ) देववाणी मोबाइल एप
(ब) संस्कृतज्ञान मोबाइल एप
(स) प्रयागवाणी मोबाइल एप
(द) देवभाषा मोबाइल एप
उत्तर देववाणी मोबाइल एप
संस्कृत शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढाई के लिए देववाणी मोबाइल एप जारी किया है। इस एप की लांचिंग शिक्षा संकुल में संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने की। यह एप कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत विषय के लिए एसएस आईईआरटी महापुरा की ओर से तैयार किया गया है।
प्रश्न 7 पैरा एथलीट संदीप चौधरी को वर्ष 2020 का अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया, उनका संबंध किस जिले से है -
(अ) झुंझुनू
(ब) जयपुर
(स) सवाई माधोपुर
(द) कोटा
उत्तर झुंझुनू
राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा जाटूवास गांव के जैवलिन थ्रो के पैरा एथलीट संदीप चौधरी को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया। जयपुर स्थित 61वीं कैवेलरी के घुड़सवार अजय अनंत सावंत को भी अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया है।
प्रश्न 8 सार्वजनिक शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में राजस्थान से एकमात्र किस शिक्षक का चयन हुआ है -
(अ) गीता कुमारी
(ब) दीपिका कुमारी
(स) मनोज साहू
(द) दिनेश कुमार
उत्तर गीता कुमारी
प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस बार बाड़मेर जिले की गीता कुमारी का राजस्थान से एकमात्र शिक्षिका का चयन हुआ है। गीता ने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कठिन परिस्थितियों में भी हौसला बनाए रखा। इसी की बदौलत उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 9 राजस्थान के किस होटल को वाओ अवार्ड एशिया 2020 से सम्मानित किया गया है।
(अ) ताज हरि महल
(ब) उम्मेद भवन पैलेस
(स) ओबेरॉय राजविलास
(द) अजीत भवन
उत्तर उम्मेद भवन पैलेस
उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर को 'वाओ अवार्ड एशिया-2020 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बेस्ट वेन्यू फ ॉर बिग फैट वेडिंग्स - डेस्टिेनशन इंडिया (200 से अधिक मेहमान) कैटेगरी के लिए मिला है। उम्मेद भवन पैलेस दुनिया में मोस्ट अवार्डेड होटलों में से एक है।
प्रश्न 10 अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क किस जिले में है -
(अ) जयपुर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) कोटा
(द) जोधपुर
उत्तर कोटा
नयापुरा, कोटा जू से अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। नयापुरा स्थित जू वर्ष 1905 में स्थापित किया गया था। इस रियासत कालीन जू में कुल 109 वन्यजीवों को अभेड़ा स्थित बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। प्रथम चरण में नीलगाय, सांभर और काले हिरण को रिलीज किया जा चुका है। अभेड़ा बायोलॉजिकल राजस्थान का सबसे बड़ा और पांचवा बायोलॉजिकल पार्क है। इसे अक्टूबर में खोला जाएगा।
Rajasthan Current Affairs August 2020
प्रश्न 1 राजस्थान के किस शहर में एक विश्वस्तरीय अभिलेख संग्रहालय खोला गया है। इसमें करीब 3500 दुर्लभ और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं -
(अ) बीकानेर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) उदयपुर
उत्तर बीकानेर
राजस्थान के बीकानेर शहर में एक विश्वस्तरीय अभिलेख संग्रहालय खोला गया है। इसमें करीब 3500 दुर्लभ और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज और औरंगजेब के बीच हुई पुरंदर संधि का दुर्लभ 22 फीट लंबा दस्तावेज भी है। यह देश में अपनी तरह का पहला अभिलेख संग्रहालय है। राजस्थान में सरकार के अधीन एक राज्य अभिलेखागार विभाग है। इसमें राज्य के महत्वपूर्ण अभिलेखों को संरक्षित रखा जाता है। इसका मुख्यालय बीकानेर में है। इसी विभाग ने 4.12 करोड़ रुपये की लागत से इस संग्रहालय को तैयार किया है।
प्रश्न 2 किस शहर में देश का पहला क्षेत्रीय मतदान जागरुकता केन्द्र स्थापित किया जाएगा -
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
उत्तर जयपुर
जयपुर में भारत निर्वाचन आयोग का पहला क्षेत्रीय मतदान जागरूकता केन्द्र स्थापित किया जायेगा। इस बाबत राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी नगर में 3385 वर्ग मीटर भूमि निःशुल्क आवंटित की है। इस केन्द्र के निर्माण का व्यय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जायेगा।
प्रश्न 3 जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र और राजस्थान के बीच निधि हिस्सेदारी कितनी है -
(अ) 40ः60
(ब) 60ः40
(स) 70ः30
(द) 50ः50
उत्तर 50ः50
हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर आग्रह किया है, कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मरुस्थलीय क्षेत्रों में 100% तथा अन्य क्षेत्रों में 90:10 के अनुपात में केंद्रीय हिस्सेदारी उपलब्ध कराई जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र और राज्य के बीच निधि हिस्सेदारी का अनुपात 50:50 है।
प्रश्न 4 हाल ही चर्चा में रहा देश का पहला सबसे बड़ा दुर्लभ क्रेटर राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
(अ) बांसवाड़ा
(ब) सिरोही
(स) बारां
(द) बीकानेर
उत्तर बारां
बारां जिले को देश में पहचान दिलाने वाले क्रेटर पर माफियाओं का खतरा दिनोंदिन पैर पसार रहा है। यहां खनन माफिया ग्रेवल का खनन करने में जुटे हैं। देश में तीन क्रेटर हैं। इनमें से एक बारां जिले के रामगढ़ में है। दूसरा महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के लोनार में है। तीसरा मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ढाला का है। रामगढ़ का यह देश में सबसे बड़ा है। इसका व्यास करीब 3.2 किमी है। यह 650 करोड़ वर्ष पुराना है। यह देश की दुर्लभ साइड है। यह जमीन से 200 मीटर ऊंचा है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 260 मीटर है। वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा इस क्रेटर में उल्कापिंड गिरने की जांच की थी। इसकी रिपोर्ट में अब स्पष्ट हो चुका है कि क्रेटर में आयरन से लेकर निकल, कोबाल्ट, फॉस्फोरस मिले हैं।
more Rajasthan current affairs question : http://bit.ly/2Nn
Today's Current Affairs Question Added
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) देशों के प्रमुखों की परिषद के सम्मेलन की 30 नवंबर को मेजबानी कौन सा देश करेगा -
कजाखस्तान
रूस
चीन
भारत
4
भारत 29-30 नवंबर, 2020 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों Council of Heads of Government (CHG) की बैठक की मेजबानी करने वाला है। यह शंघाई सहयोग संगठन के पूर्ण सदस्य के रूप में भारत द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली प्रधान मंत्री स्तर की बैठक होगी।
किस देश ने सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना पर अंकुश लगाने के लिए ‘असोल चीनी’ नाम से एक अभियान शुरू किया है -
बांग्लादेश
श्री लंका
मालदीव
नेपाल
1
बांग्लादेश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना पर अंकुश लगाने के लिए ‘असोल चीनी’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। ‘असोल चीनी’ अभियान, जिसका अर्थ है ‘असली-चीनी’, का उद्देश्य नकली सूचनाओं और अफवाहों को रोकने के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। इस तीन महीने के लंबे अभियान को लागू करने के लिए, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म Durbar21.org बनाया गया है।
पशुधन के प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए नए प्लेटफार्म का नाम क्या है -
ई-गऊशाला एप्प
ई-गोपाला एप्प
ई-देव स्थान एप्प
ई-ज्ञान एप्प
2
प्रधानमंत्री ई-गोपाला एप्प को पशुधन के प्रबंधन के लिए लांच करेंगे, जो एक नस्ल सुधार मार्केटप्लेस के रूप में काम करेगा। इस पोर्टल का उद्देश्य पशुधन की खरीद और बिक्री सहित पशुधन के प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करना है। यह पशुधन, पशु पोषण और पारंपरिक चिकित्सा उपचार के लिए गुणवत्ता प्रजनन सेवाएं भी सुनिश्चित करता है।
more question : https://bit.ly/3bdURyA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें