Rajasthangyan:
Today's Current Affairs Added
1. केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया “सहकार प्रज्ञा” का अनावरण, ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिक सहकारी समितियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा
2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व को बाघों की जनसंख्या दोगुनी करने के लिए पहला TX2 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया
3. असम में किया गया पूर्वोत्तर के पहले गाय अस्पताल का उद्घाटन
4. विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर बहरीन, संयुक्त अरब अमारात और सेशल्स का दौरा करेंगे
5. सामान्य सेवा प्रशासन ने जो बाइडेन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में स्वीकृति दी
6. मलेशिया ने की वर्ष 2020 के APEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी
7. हिमाचल सरकार ने कोरोना मरीजों की पहचान के लिए हिम सुरक्षा अभियान शुरू किया
8. चीन जी-20 के नेतृत्व में ऋण राहत पहल और अन्य ऋण प्रक्रियाओं के विस्तार की योजना को लागू करने के लिए कार्य करेगा
9. RBI ने मंता अर्बन कोआपरेटिव बैंक पर लगाया छह महीने का प्रतिबंध
10. अमरीका-मंत्रिमण्डल के लिए मुख्य पदों की घोषणा
11. असम में मशरूम की नई प्रजाति की खोजी गई
12. ‘कम्युनिटी कॉर्ड ब्लड बैंकिंग’ ने महाराष्ट्र की 7 वर्षीय लड़की की जान बचाने में मदद की
13. केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया पंजाब के कपूरथला जिले में मेगा फूड पार्क का वर्चुअल शुभारंभ
14. वर्चुअल रूप में शुरू हुआ 10वां राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव
15. अमरीका: सी.डी.सी. ने अपना पहला ब्लू प्रिंट जारी किया
16. उत्तरी त्रिपुरा में ब्रू विस्थापितों के पुनर्वास के मुद्दे पर हिंसक घटनाएँ
17. एनजीटी ने राज्यों को जल निकायों की सुरक्षा के लिए नोडल एजेंसी की स्थापना करने के लिए निर्देश दिया
18. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ जम्मू कश्मीर खेल परिषद का समझौता
19. भारत ने अफगानिस्तान में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चौथे चरण की शुरुआत की घोषणा की
20. सरकार ने 43 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया
21. COVISHIELD वैक्सीन ने 90% प्रभावकारिता दिखाई
22. भारत और बांग्लादेश 17 दिसंबर को वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे
23. बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट सचिव ने NCMC की बैठक की अध्यक्षता की
24. तमिलनाडु की विनीशा उमाशंकर ने बनाई सौर ऊर्जा से चलने वाली आइरनिंग कार्ट, जीता चिल्ड्रन्स क्लाइमेट प्राइज
25. फ्रांसेस्का मारिनो की नवीनतम पुस्तक “Balochistan: Bruised, Battered and Bloodied”
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan
Today's Current Affairs Question Added
निम्न में से कौन सा बैंक दुनिया का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है -
भारतीय रिजर्व बैंक
यूरोपीय केंद्रीय बैंक
यूएस फेडरल रिजर्व बैंक
बैंक ऑफ कनाडा
1
भारतीय रिजर्व बैंक एक मिलियन ट्विटर फॉलोअर वाला पहला केंद्रीय बैंक बन गया है। इस तरह आरबीआई यूएस फेडरल रिजर्व (6.67 लाख) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (5.91 लाख) से आगे है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।
किस देश ने ‘चंद्रमा’ से लूनार रॉक्स के नमूने लाने के लिये नवंबर 2020 के अंत तक चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्षयान भेजने की योजना बना रहा है -
नेपाल
रूस
चीन
जापान
3
पृथ्वी के उपग्रह ‘चंद्रमा’ से लूनार रॉक्स (Lunar Rocks) के नमूने लाने के लिये चीन नवंबर 2020 के अंत तक चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्षयान ‘चांग’ई-5 प्रोब’ (Chang’e-5 Probe) भेजने की योजना बना रहा है। ‘चांग’ई-5 प्रोब’ जिसका नाम चंद्रमा की प्राचीन चीनी देवी के नाम पर रखा गया है, ऐसी सामग्री एकत्र करेगा जो वैज्ञानिकों को चंद्रमा की उत्पत्ति एवं निर्माण के बारे में समझने में अधिक मदद कर सके।यह मिशन जटिल मिशनों से आगे बढ़कर अंतरिक्ष से नमूने प्राप्त करने की चीन की क्षमता को भी दर्शाएगा।यदि चीन का यह मिशन सफल होता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बाद चीन तीसरा ऐसा देश होगा जो चंद्रमा के नमूनों (Lunar Samples) को प्राप्त करेगा।चीन का ‘चांग’ई-5 प्रोब’ ओशियनस प्रोसेलरम (Oceanus Procellarum) या ‘ओशियन ऑफ स्टॉर्म’ (Ocean of Storms) के नाम से जाने जाने वाले एक विशाल लावा मैदान से 2 किलोग्राम नमूने एकत्र करने का प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि चीन ने वर्ष 2030 तक मंगल से नमूने प्राप्त करने की भी योजना बनाई है।
केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को किस ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की -
उमंग ऐप
आरोग्य सेतु ऐप
विडमेट ऐप
इनमें से कोई नहीं
1
केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को उमंग ऐप (Umang App) का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की। यह संस्करण विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों, प्रवासी भारतीयों और भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उपयोगी होगा। अब उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा।
more question : https://bit.ly/34LLzIr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें