Rajasthangyan:
Today's Current Affairs Added
1. उपराष्ट्रपति ने मिजोरम के राज्यपाल की लिखी पुस्तक ओह मिजोरम का वर्चुअल तरीके से विमोचन किया
2. भारत-इंडोनेशिया CORPAT के 35 वें संस्करण का हुआ आयोजन
3. एनएचएआई के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधू को मिला छह महीने का एक्सटेंशन
4. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने किया 'परिश्रम' पोर्टल का शुभारंभ
5. कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस पर संग्रहालय स्थापित किया जायेगा
6. केंद्र सरकार ने ‘जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम’ को मंजूरी दी
7. भारतीय रेल ने नेशनल रेल प्लान प्रारूप प्रस्तुत किया
8. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एसोचैम फाउंडेशन सप्ताह- 2020 में मुख्य भाषण देंगे
9. महाराष्ट्र सरकार पुणे में प्रथम विश्वस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी
10. कर्नाटक सरकार और ब्रिटिश काउंसिल के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
11. चंद्रमा के नमूने लेकर लौटा ‘चांग ई-5’
12. यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ के विजेताओं में भारतीय उद्यमी विद्युत मोहन
13. गडकरी कर्नाटक में 33 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जिनकी लागत लगभग 11,000 करोड़ रुपये है
14. जनजातीय कार्य मंत्रालय, ट्राइफेड, आईसीएआर, एनएसएफडीसी, नेफेड और एनसीडीसी के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के 5 एमओयू साइन
15. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के प्रमुखों को डीआरडीओ की प्रणालियां सौंपी
16. लून ने 312 दिनों के लिए हवा में रहकर सबसे लंबी स्ट्रैटोस्फेरिक उड़ान के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया
17. सर्वोच्च न्यायालय में समान तलाक के लिए याचिका दायर की गयी
18. इटली के माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ
19. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और लुसी ब्रॉन्ज ने जीता वर्ष 2020 के बेस्ट फीफा प्लेयर का खिताब
20. भारतीय पैरालंपिक समिति-पी. सी. आई. पर लगा बैन हटा
21. भारत ने वाडा को डोप फ्री खेलों के लिए 1 मिलियन डालर की राशि देने का किया ऐलान
22. मोहम्मद आमिर ने लिया संन्यास
23. राजीव शुक्ला बीसीसीआइ के नए उपाध्यक्ष होंगे
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan
Today's Current Affairs Question Added
किस देश का चांग ई-5 यान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट आया है -
जापान
अमेरिका
चीन
रूस
3
चीन का चंद्रयान ‘चांग ई-5’ चंद्रमा की सतह से नमूने लेने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया है। चांद से 40 से अधिक वर्ष बाद नमूने पृथ्वी पर लाए गए हैं। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) के अनुसार ‘चांग ई-5’ इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में उतरा। सीएनएसए के प्रमुख झांग केजन ने ‘चांग ई-5’ अभियान को सफल घोषित किया है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। ‘चांग ई-5’ के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सतह से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। यान की वापसी की पूरी यात्र के दौरान निगरानी का काम यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के एस्ट्रैक नामक ट्रैकिंग नेटवर्क ने किया जिसका संचालन ईएसए के यूरोपीय स्पेस ऑपरेशन सेंटर करता है।
चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल सम्पर्क असम और किस राज्य को बांग्लादेश से जोड़ेगी -
त्रिपुरा
पश्चिम बंगाल
मेघालय
मिजोरम
2
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से बहाल चिलाहाटी - हल्दीबाड़ी रेल मार्ग का उद्घाटन बांग्लादेश को भारत में उत्तर बंगाल से जोड़ने के लिए किया। 1965 में तत्कालीन पाकिस्तानी सरकार द्वारा अलग किए गए छह सीमापार रेल मार्गों में से यह पांचवां है। दोनों देशों के बीच परिवहन और संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों पक्षों का नेतृत्व उन छह रेलमार्गों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो 1965 से पहले चालू थे। हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल संपर्क कोलकाता से सिलीगुड़ी के मुख्य मार्ग पर बड़ी लाइन का हिस्सा था। हालांकि 1965 के युद्ध में दोनों देशों के बीच रेल संपर्क टूट गया। अब दोनों देशों के बीच आवागमन को आसान बनाने, आपसी संपर्क और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इन रेल संपर्कों को फिर से चालू किया जा रहा है। हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल संपर्क के चालू होने के साथ ही पहले से बंद पड़े छह में से पांच रेलमार्गों पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। भारत-बांग्लादेश के बीच चालू होने वाले अन्य चार रेल संपर्कों में पेत्रापोल-बिनापोल, गेडे-दरशाना, सिंघाबाद-रोहनपुर और राधिकापुर-बिरोल लाइनें शामिल हैं।
एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ के उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
सिद्दार्थ वरदराजन
शशि शेखर वेम्पति
जॉर्ज वर्गीज
विनीत कुमार जैन
2
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पत्ति को एशिया प्रशांत प्रसारण संघ का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। श्री जावेड़कर ने कहा कि इस रूप में भारत की ओर से वे अपनी भूमिका अच्छे से निभाएंगे। उन्होंने भारत के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। एशिया प्रशांत प्रसारण संघ - ए.बी.यू विश्व के सबसे बड़े प्रसारण संघों में से एक है। श्री वेम्पत्ति को उपाध्यक्ष के पद पर तीन साल के लिए तत्काल प्रभाव से चुन लिया गया है। एशिया प्रशांत प्रसारक संघ का गठन 1964 में किया गया था। पेशेवर प्रसारक संगठनों के इस संघ में तीन अरब से अधिक आबादी तक पहुंच वाले 57 देशों और क्षेत्रों के 286 से अधिक सदस्य हैं।
more question : https://bit.ly/2JtluWD
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें