गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

RAS GK DEC 9

Rajasthangyan:
Current Affairs live test about to start!
इस प्रश्न पत्र में नवंबर माह से संबंधित समसामयिक प्रश्न पुछे जाएंगे।
https://www.rajasthangyan.com/livetestseries

Today's Current Affairs Added
1. इन्वेस्ट इंडिया ने 2020 का संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीता
2. भारतीय मूल के अनिल सोनी डब्ल्यू.एच.ओ. फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त
3. मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा और ग्वालियर यूनेस्को की विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किए गए
4. राज कमल झा ने जीता रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार
5. ICAR को साल 2020 के राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
6. यूनाइटेड किंगडम COVID-19 वैक्सीन का उपयोग शुरू करने वाला पहला देश बना
7. मोदी ने कुवैती प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-सबाह को पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी
8. थलसेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे कल संयुक्‍त अरब अमारात और सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं
9. कोरोना के कारण भारत के गगनयान मिशन में देरी होने की संभावना
10. भारत और कतर ने एक विशेष कार्य-बल गठित करने का निर्णय लिया
11. प्रधानमंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 को संबोधित किया
12. न्यायमूर्ति राजेश बिंदल जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के साझा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दायित्वों का निर्वहन करेंगे
13. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत एनबीसीएफडीसी और एनएसएफडीसी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए
14. नीति आयोग और पटना उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) के जरिए न्याय तक पहुंच को प्रौद्योगिकी के उपयोग से सुगम बनाने के अभियान की शुरुआत की
15. विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन 2021, 13 से 16 मई तक सिंगापुर में आयोजित किया जायेगा
16. केंद्र सरकार ने GST टैक्सपेयर्स के लिए शुरू की QRMP योजना
17. आईसीआईसीआई बैंक ने पेमेंट सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लॉन्च की IMobile Pay ऐप
18. हवाना सिंड्रोम पर NAS अध्ययन के निष्कर्ष
19. अर्जेंटीना ने ग़रीबों की मदद के लिए अमीरों पर टैक्स लगाया
20. भारत और इज़राइल के बीच 16वें दौर की बैठक आयोजित की गयी
21. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘होम स्टे’ योजना के माध्यम से थारू गाँवों को जोड़ने के लिये कार्य किया जा रहा
22. नर्मदा प्राकृतिक सौंदर्य पुनर्स्थापना परियोजना
23. कोटक AMC ने लॉन्च की REIT फंड्स ऑफ फंड्स स्कीम
24. केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण को लॉन्च किया
25. जेहान दरुवाला बने F2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय
26. सर्जियो पेरेज़ ने जीती सखीर ग्रैंड प्रिक्स 2020 रेस
27. श्रीलंका करेगा वर्ष 2021 के एशिया कप की मेजबानी
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan

Today's Current Affairs Question Added
निम्न में से कौन सा देश चांद पर अपना राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है -
नेपाल
चीन
रूस
जापान
2
चीन चांद पर अपना राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले यह उपलब्धि केवल संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1969 में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर अपना झंडा लगाने के बाद हासिल की गई थी। चीन ने ‘Chang’e 5‘ मिशन के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसे मिट्टी और चट्टान के नमूने एकत्र करने के लिए चाँद पर भेजा गया था, और चांद की सतह पर 3 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए निकल चुका है। अगर चांद से वापसी की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो जाती है, तो चीन चाँद से नमूने लाने वाला विश्व का तीसरा देश बन जाएगा। अब तक, यह रिकॉर्ड केवल 1960 और 1970 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के नाम है।
भारतीय मूल के किस हेल्थ एक्सपर्ट को विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेशन का CEO नियुक्त किया गया है -
अनिल सोनी
राहुल सचदेवा
अनिल मल्होत्रा
अनुपम स्वामी
1
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारतीय मूल के अनिल सोनी को डब्ल्यू.एच.ओ. फाउंडेशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी अगले वर्ष पहली जनवरी से इस संगठन के पहले सी.ई.ओ. का कार्यभार संभालेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक अदानोम घेब्रेयेसिस ने श्री सोनी को वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रमाणित अनुसंधाता बताया है, जिसने एच.आई.वी./एड्स और अन्य संचारी रोगों से पीड़ित समुदायों की सेवा में दो दशक से अधिक समय बिताया है। डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन ने कहा है कि अपनी नई भूमिका में सोनी विश्व स्वास्थ्य संगठन के सबके लिए स्वस्थ जीवन और खुशहाली के लक्ष्य प्राप्त करने में फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
निम्नलिखित में से किसने ‘Kotak Wealth Hurun–Leading Wealthy Women’ 2020 सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है -
किरण मजूमदार-शॉ
लीना गांधी तिवारी
रोशनी नाडर मल्होत्रा
राधा वेम्बु
3
HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, ‘Kotak Wealth Hurun–Leading Wealthy Women’ रिपोर्ट के दूसरे संस्करण के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। यह रिपोर्ट कोटक महिंद्रा बैंक और हुरुन इंडिया की एक इकाई कोटक वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा तैयार की गई है। बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और यूएसवी की लीना गांधी तिवारी कोटक वेल्थ हुरुन अमीर महिलाओं की सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। शॉ इस सूची में खुद से धन कमाकर अमीर बनने वाली महिला हैं। इस सूची में शामिल 19 महिलाएं हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में भी शामिल हैं, और इनमे से 6 महिलाओं ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 में भी अपनी जगह बनाई है।
more question : https://bit.ly/2JtluWD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

RAJ GK MAY 28

           राजस्थान से संबन्धित सामान्य ज्ञान 1. आजादी से पहले राजस्थान का क्षेत्र कहलाता था ?   (A) राजपूताना (B) संयुक्त प्रान्त (C) मध्य ...