शनिवार, 9 जनवरी 2021

RAS GK JAN 2

Rajasthangyan:
Today's Current Affairs Added
1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का 8वां कार्यकाल शुरू हुआ
2. पीएम मोदी 6 स्थानों पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी
3. भारत सरकार ने लांच किया ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल और एप्प
4. सोमा मंडल बनीं स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन
5. भारत और पाकिस्तान ने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया
6. भारत और पाकिस्‍तान ने जेलों में बंद एक-दूसरे के कैदियों की सूचियां राजनयिक माध्‍यम से एक-दूसरे को सौंपी
7. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी
8. 2 जनवरी को COVID-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी ड्राई रन शुरू किया जायेगा
9. ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड की आपातकालीन उपयोग के लिए अनुशंसा की गयी
10. ऑस्‍ट्रेलिया ने नववर्ष पर अपने राष्‍ट्रगान में एक शब्‍द बदला
11. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ केरल विधानसभा ने प्रस्ताव पारित किया
12. भारत और एडीबी ने असम में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 231 मिलियन डालर के ऋण पर हस्ताक्षर किए
13. रक्षा मंत्रालय ने 10 Lynx U2 Fire Control System की खरीद के लिए BEL के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये
14. राजस्थान में एवियन फ्लू की दस्तक
15. मणिपुर-नागालैंड सीमा पर ज़ुको घाटी (Dzukou Valley) में बड़े पैमाने पर आग लगी
16. सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को कोरिया गणराज्य के ग्‍येरयोंग में सेना मुख्‍यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
17. बेंगलूरु के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब कैट आईआईआईबी स्तर का दक्षिणी रन-वे उपयोग के लिए उपलब्ध हो गया
18. जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन का नेफेड के साथ समझौता
19. PFRDA ने NPS से बाहर निकलने के लिए ऑनलाइन विकल्प शुरू किया
20. 5 फरवरी तक बढ़ाई गयी फास्टैग (FASTag) की डेडलाइन
21. आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया
22. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नल नरेन्द्र बुल कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan

Today's Current Affairs Question Added
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में इसरो के चेयरमैन के. सिवान के कार्यकाल को कितने वर्ष तक बढ़ा दिया है -
एक वर्ष
दो वर्ष
तीन वर्ष
चार वर्ष
1
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में इसरो के चेयरमैन के. सिवान के कार्यकाल को एक वर्ष तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि के. सिवान का कार्यकाल 14 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रहा था। अब डॉ. के. सिवान 14 जनवरी, 2022 तक अपनी सेवाएं देगे। के. सिवान तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले से हैं। उन्होंने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर एंड लिक्विड प्रोपल्शन सेंटर के निर्देशक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने इसरो के लांच व्हीकल के डिजाईन व विकास में कार्य किया है। उनके नेतृत्व में GSLV ने स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ उड़ान भरी थी। उनके कार्यकाल में ही चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया गया। उन्हें 1999 में डॉ. विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत किस राज्य को अगले छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है -
कर्नाटक
नागालैंड
तमिलनाडु
असम
2
समूचे नगालैंड राज्‍य को छह और महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। गृहमंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार का मानना है कि पूरा नगालैंड अशांत और खतरनाक स्थिति में है और नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्‍यक है। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 की धारा तीन के अन्‍तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समूचे नगालैंड राज्‍य को छह माह की अवधि के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है। नगालैंड में पिछले कई दशकों से सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम लागू है।
भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किस स्थान पर देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया है -
श्रीनगर
लेह
शिमला
मनाली
2
केन्‍द्रीय पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने लेह में देश में सबसे ऊंचे क्षेत्र पर बने मौसम केन्‍द्र का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया। अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित मौसम केन्‍द्र के बाद लेह का यह नया केन्‍द्र सबसे ऊंचाई पर बना केन्‍द्र होगा। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई तीन हजार पांच सौ मीटर है। लद्दाख के उपराज्‍यपाल आर के माथुर ने डॉक्‍टर हर्षवर्धन से अनुरोध किया कि इस केन्‍द्र के जरिए विशेष रूप से लद्दाख के मौसम के बारे में डेटा और सूचनाएं उपलब्‍ध कराई जायें और इन्‍हें केन्‍द्र के बाहर लगे डिस्‍प्‍ले बोर्ड में दिखाया जाय ताकि स्‍थानीय लोगों और पर्यटकों को लेह के मौसम के बारे में जानकारी मिल सके।
more question : http://bit.ly/34ZTfGO

जीआई टैग 2020
https://www.rajasthangyan.com/list?nid=101

State Gk December 2020
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा और ग्वालियर यूनेस्को की विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून सफारी लांच की गयी।
लक्षद्वीप 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक क्षेत्र बनने वाला देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश है।
लद्दाख में झीलों('स्तार्तासापुक त्सो'(Startsapuk Tso) और 'त्सो कर'(Tso Kar) झील) वाला आर्द्र क्षेत्र रामसर स्‍थलों की सूची में 42वें स्‍थल के रूप में शामिल।
लद्दाख के लेह में देश का सबसे अधिक ऊंचाई पर बना मौसम केन्‍द्र है।
दिल्‍ली में मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन शुरू हुई है।
उत्तराखंड में भारत का पहला पोलिनेटर पार्क(पराग कण पार्क) खोला गया है।
उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील बनाई गई है। 
विश्व के सबसे बड़े 30,000 मेगावाट क्षमता वाले मिश्रित नवीन ऊर्जा पार्क की आधारशिला गुजरात के कच्छ जिले में रखी गई है। 
गुजरात में भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी बनाई जाएगी।
अरुणाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने अपने किवी के लिए जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त किया।
अरुणाचल प्रदेश में परंपरागत कला को पुनर्जीवित करने के लिए केवीआईसी द्वारा तवांग में 1000 वर्ष पुरानी हस्तनिर्मित कागज उद्योग‘मोनपा’ को जिंदा किया गया।
ममता बनर्जी ने नेताजी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में "माजेरहाट ब्रिज" का नाम बदलकर "जय हिंद" किया।
कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस पर संग्रहालय स्थापित किया जायेगा।
लुधियाना में उत्तर भारत का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुरू होगा।
RBI जयपुर में स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र (ABPC) स्थापित करेगा। 
हैदराबाद(तेलंगाना) में नेहरू जूलॉजिकल पार्क आईएसओ 9001: 2015 गुणवत्ता प्रबंधन मानक प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर बन गया है।
यूएन वीमेन और केरल सरकार ने भारत के पहले जेंडर डेटा हब के लिए किया समझौता किया है।
श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को यूनेस्को पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।
ओडिशा के मुख्‍यमंत्री ने राउरकेला में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के हॉकी स्‍टेडियम के निर्माण की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाने वाली 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
States of India : https://www.rajasthangyan.com/states

दिसंबर 2020 की महत्वपूर्ण नियुक्तियां
https://www.rajasthangyan.com/list?nid=94

राज्यों से संबंधित योजनाएं 2020
Complete list : https://www.rajasthangyan.com/list?nid=66

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

RAJ GK MAY 28

           राजस्थान से संबन्धित सामान्य ज्ञान 1. आजादी से पहले राजस्थान का क्षेत्र कहलाता था ?   (A) राजपूताना (B) संयुक्त प्रान्त (C) मध्य ...