बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

RAS GK OCT 13

 Today's Current Affairs Added

1. अमरीकी अर्थशास्‍त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से इस वर्ष के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया

2. प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उनके सम्मान में सौ रूपये का स्मारक सिक्का जारी किया

3. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने देश में मांग को बढ़ावा देने के लिए 73 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं की घोषणा की

4. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू कश्‍मीर और पूर्वोतर सहित सात राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में 44 पुल राष्‍ट्र को समर्पित किये

5. अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर से 15 किलोमीटर दूर होलोंगी में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की शुरुआत होने जा रही है

6. भारत और एशियाई विकास बैंक ने राजस्थान के 14 छोटे शहरों में विकास कार्यों के लिए तीस करोड अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

7. बांग्लादेश में मंत्रिमंडल ने दुष्‍कर्म के लिए मौत को अधिकतम सजा के रूप में कानून के प्रारूप को मंजूरी दी

8. DRDO ने निर्भय क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया

9. एवा मुर्टो एक दिन के लिए बनी फिनलैंड की प्रधान मंत्री

10. भारतीय रेल तेज गति की रेलगाड़ियों में सभी नॉन ए.सी. स्लीपर कोच को ए.सी. कोच में बदलेगी

11. भारत ने देश में क्रिटिकल कंपोनेंट्स के विनिर्माण के साथ सुपरकंप्यूटिंग में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य रखा

12. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष दिवाली महोत्सव में गाय के गोबर / पंचगव्य उत्पादों के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "कामधेनु दीपावली अभियान" मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया

13. प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना

14. हरियाणा सरकार ने जल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला वैन का शुभारंभ किया

15. बैंगलोर रोज प्याज के निर्यात को अनुमति

16. पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा सरकारों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान

17. हरिकेन डेल्टा के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी लुसियाना क्षेत्र में जन-धन का नुकसान

18. उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में उड़ने वाले फ्लाइंग मोठ नामक कीट की पहचान की गई

19. 2019 में भारत की विविधता में 544 प्रजातियां शामिल हुई

20. जीबीएस सिंधू की किताब “The Khalistan Conspiracy: A Former R&AW Officer Unravels the Path to 1984”

21. भारत में पहली बार, गोवा सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 11,000 किसानों तक पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट के साथ टाइअप किया

22. ओएनजीसी को राजस्थान में नए ब्लॉक आवंटित

23. अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं

24. इम्यून रिस्पांस को बढ़ावा देने के लिए अल्हाइड्रॉक्सीकीम- II का उपयोग करेगा COVAXIN

25. लुईस हैमिल्टन ने जीती ईफेल ग्रैंड प्रिक्स 2020

26. हंगरी में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ-आईजेएफ ग्रैंड स्लैम 2020 प्रतियोगिता के लिए छह सदस्यीय भारतीय जूडो टीम की यात्रा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी

27. भारतीय-अमेरिकी श्रीकांत दातार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन नामित

28. नगालैंड के पर्यवारण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विधि और न्‍याय मंत्री सी एम चांग का निधन

Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs

Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan/


Today's Current Affairs Question Added

आक्रामक लैंटाना झाड़ियों को उखाड़ने के लिए, मिशन लैंटाना, राजस्थान के किस वन्यजीव अभयारण्य में शुरू किया गया था -

सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य

गजनेर वन्यजीव अभयारण्य

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य

1

राजस्थान के उदयपुर ज़िले के प्रसिद्ध सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आक्रामक लैंटाना झाड़ियों (Lantana Bushes) को उखाड़ने के लिये एक विशेष अभियान ने घास के मैदानों की पारिस्थितिक पुनर्स्थापन एवं जैव विविधता को बचाने में मदद की है। डेढ़ महीने के इस अभियान में देशी प्रजातियों के रोपण के साथ-साथ भूमि की साफ सफाई भी की गई है। दक्षिणी अरावली पहाड़ियों में यह छोटा अभयारण्य जो 5.19 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है, बड़ी संख्या में शाकाहारी जीव-जंतुओं का निवास स्थल हैं।यहाँ एक कृत्रिम झील है जिसे ‘जियान सागर’ (Jiyan Sagar) के नाम से जाना जाता है, इसे ‘टाइगर लेक’ के नाम से भी जाना जाता है।इसे वर्ष 1987 में संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था।लैंटाना कैमरा (Lantana Camara) नामक घनी झाड़ियों ने इस अभयारण्य के विशाल भाग को कवर किया है जिससे अभयारण्य की वनस्पतियों के लिये पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं पोषण नहीं मिल पाता है।भारत में पहली बार वर्ष 1807 में ‘लैंटाना कैमरा’ का पता लगाया गया था।इसके पत्ते एवं पके फलों में ज़हरीले पदार्थ ने कई जानवरों को प्रभावित किया जबकि इसके विस्तार ने घास एवं अन्य झाड़ियों की प्राकृतिक वृद्धि को रोक दिया है।

किसे उनकी कविता ‘सेतेबेलाकू नाथीबा’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -

रंजीत कुमार

नित्यानंद नायक

बंसिधर पांडा

प्रदीप दाश

2

प्रसिद्ध ओडिया कवि नित्यानंद नायक को साल 2017 में प्रकाशित उनकी कविता ‘Setebelaku Nathiba’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार (sarala puraskar) से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के स्वरूप कवि को 5 लाख रूपए का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। राज्य के दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व - रंजीत कुमार नाग और श्यामसुंदर पट्टनायक - को क्रमशः संगीत और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। नाग को इला पंडा संगीत सम्मान दिया जाएगा, जबकि पट्टनायक को इला पंडा चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 1,50,000 का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सरला पुरस्कार को ओडिशा के अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त है। प्रख्यात ओडिया उद्योगपति स्वर्गीय बंसीधर पांडा और स्वर्गीय इला पंडा द्वारा 1979 में स्थापित किए गए वार्षिक सरला पुरस्कार को इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा लगातार प्रदान किया जाता रहा है। पुरस्कारों की सूची की घोषणा सरला पुरस्कार समिति द्वारा की गई थी।

ग्रामीण क्षेत्रों के 100 फीसदी घरों में पानी उपलब्ध  कराने के लिए नल का कनेक्शन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है -

तेलंगाना

ओडिशा

गोवा

असम

3

गोवा ने देश में पहला ‘हर घर जल‘ राज्य बनने का अनूठा गौरव हासिल किया है क्योंकि इसने सफलतापूर्वक 2.30 लाख ग्रामीण परिवारों को कवर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत चालू घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराया है। यह प्रभावी तरीके से जल जीवन मिशन (जेजेएम), जिसका लक्ष्य ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा जीवन की सुगमता बढ़ाना है, के विपुल लाभों का दोहन करता है। गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की कि राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों के पास अब नल जल आपूर्ति है। राज्य की प्रतिबद्धता एवं त्वरित प्रयासों ने लक्ष्य को समय से काफी पहले ही पूरा करना सुनिश्चित किया है।

more question : https://bit.ly/2SeBXyW


Rajasthan Current Affairs

प्रश्न 1   राजस्थान ने 14 छोटे शहरों में विकास कार्यों के लिए तीस करोड़ अमरीकी डाॅलर का ऋण समझौता किस बैंक के साथ किया है -

 (अ) विश्व बैंक

 (ब) एशियाई विकास बैंक

 (स) न्यू डेवलपमेंट बैंक

 (द) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक

 उत्तर   एशियाई विकास बैंक

भारत और एशियाई विकास बैंक- एडीबी ने राजस्थान के 14 छोटे शहरों में समावेशी और सतत जल आपूर्ति तथा स्वच्छता के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के लिए तीस करोड अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर आज हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव समीर कुमार खरे ने राजस्थान नगर विकास क्षेत्र परियोजना के लिए और एडीबी के भारत में स्‍थायी मिशन के कन्‍ट्री डायरेक्टर ताकेओ कोनिशी ने इस पर हस्‍ताक्षर किए। परियोजना का उद्देश्य छोटे शहरों में बेहतर गुणवत्ता और अधिक स्थायी जल आपूर्ति तथा स्वच्छता - डब्ल्यूएसएस सेवाएं प्रदान करना है और इससे इन कस्बों में जीवन शैली की गुणवत्ता में सुधार होगा। दस-वर्षीय के लिए संचालन और रख-रखाव अनुबंधों से शहरी क्षेत्र की विकास योजना में सुधार और सभी के लिए स्थायी सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। परियोजना के अनुसार वर्ष 2027 तक कम से कम आठ छोटे शहरों में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की आशा है, जिससे करीब पांच लाख 70 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न 2   राजस्थान के किस जिले में दक्खन ट्राई कलर पाइड फ्लेट और स्पॉटेड स्माल फ्लेट तितलीयों की दो प्रजातियां मिली है -

 (अ) उदयपुर

 (ब) सवाई माधोपुर

 (स) जोधपुर

 (द) झालावाड़

 उत्तर   सवाई माधोपुर

राजस्थान के पर्यावरण विज्ञानी और टाइगर वॉच के फील्ड बॉयोलोजिस्ट डॉ. धर्मेद्र खंडाल एवं दक्षिण राजस्थान में जैवविविधता संरक्षण के लिए कार्य कर रहे उदयपुर के पर्यावरण विज्ञानी डॉ. सतीश शर्मा ने राज्य के सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र के बाहरी भाग में दो तितलियों की प्रजातियों को खोजा है। डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि परियोजना क्षेत्र के बाहरी भाग में उनके द्वारा राजस्थान की सुंदर तितलियों में शुमार दक्खन ट्राई कलर पाइड फ्लेट (कोलाडेनिया इंद्राणी इंद्रा) तथा स्पॉटेड स्मॉल फ्लेट (सारंगेसा पुरेंद्र सती) नामक दो नई तितलियों को खोजा गया है। यह दोनों ही तितलियां हेसपेरीडी परिवार की हैं।

प्रश्न 3   'विद इन लाइज हार्मनी' पुस्तक के लेखक है -

 (अ) गुलाब कोठारी

 (ब) हरप्रसाद दास

 (स) गोपी चंद नारंग

 (द) राधा नायर

 उत्तर   गुलाब कोठारी

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 23 से 27 जनवरी 2020 को गुलाब कोठारी की पुस्तक विद इन लाइज हार्मनी का विमोचन हुआ था।

प्रश्न 4   राजस्थान की किस नदी को केंद्र सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में शामिल किया गया है -

 (अ) चंबल

 (ब) लुणी

 (स) घग्घर

 (द) बाण गंगा

 उत्तर   चंबल

प्रश्न 5   यूजीसी ने देश की टाॅप 100 यूनिवर्सिटीज को ऑनलाइन डिग्री कोर्स चलाने की मंजूरी दी है, इनमें राजस्थान की कौनसी यूनिवर्सिटी शामिल है -

 (अ) वनस्थली यूनिवर्सिटी

 (ब) बिट्स पिलानी यूनिवर्सिटी

 (स) महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी

 (द) अ व ब दोनों

 उत्तर   अ व ब दोनों

यूजीसी ने देश की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज को आधिकारिक रूप से ऑनलाइन डिग्री कोर्स चलाने की मंजूरी दे दी है। इसमें प्रदेश के दो विवि भी शामिल हैं। एक यूनिवर्सिटी को अधिकतम 3 यूजी और 10 पीजी ऑनलाइन डिग्री कोर्स चलाने की अनुमति दी गई है। टॉप 100 में प्रदेश की वनस्थली यूनिवर्सिटी, टोंक व बिट्स पिलानी, झुंझुनू शामिल है।

प्रश्न 6   महिला क्रिकेटर प्रिया पूनियां का संबंध किस जिले से है -

 (अ) चुरू

 (ब) जोधपुर

 (स) बीकानेर

 (द) जयपुर

 उत्तर   चुरू

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलने वाली प्रिया पूनिया ने आगामी सत्र में राजस्थान टीम से जुड़ने की इच्छा जताई है।

प्रश्न 7   हरमन चौहान का हाल ही में निधन हो गया वे किस क्षेत्र से जुड़े थे -

 (अ) राजनीति

 (ब) खेल

 (स) लेखन

 (द) सिनेमा

 उत्तर   लेखन

राजस्थानी व हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक व व्यंग्यकार हरमन चौहान का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Current affairs : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=222&start=0&sort=n

प्रश्न 8   आक्रामक लैंटाना झाड़ियों को उखाड़ने के लिए, मिशन लैंटाना, राजस्थान के किस वन्यजीव अभयारण्य में शुरू किया गया था -

 (अ) सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

 (ब) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य

 (स) गजनेर वन्यजीव अभयारण्य

 (द) माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य

 उत्तर   सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य


राजस्थान के उदयपुर ज़िले के प्रसिद्ध सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आक्रामक लैंटाना झाड़ियों (Lantana Bushes) को उखाड़ने के लिये एक विशेष अभियान ने घास के मैदानों की पारिस्थितिक पुनर्स्थापन एवं जैव विविधता को बचाने में मदद की है। डेढ़ महीने के इस अभियान में देशी प्रजातियों के रोपण के साथ-साथ भूमि की साफ सफाई भी की गई है। दक्षिणी अरावली पहाड़ियों में यह छोटा अभयारण्य जो 5.19 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है, बड़ी संख्या में शाकाहारी जीव-जंतुओं का निवास स्थल हैं।यहाँ एक कृत्रिम झील है जिसे ‘जियान सागर’ (Jiyan Sagar) के नाम से जाना जाता है, इसे ‘टाइगर लेक’ के नाम से भी जाना जाता है।इसे वर्ष 1987 में संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था।लैंटाना कैमरा (Lantana Camara) नामक घनी झाड़ियों ने इस अभयारण्य के विशाल भाग को कवर किया है जिससे अभयारण्य की वनस्पतियों के लिये पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं पोषण नहीं मिल पाता है।भारत में पहली बार वर्ष 1807 में ‘लैंटाना कैमरा’ का पता लगाया गया था।इसके पत्ते एवं पके फलों में ज़हरीले पदार्थ ने कई जानवरों को प्रभावित किया जबकि इसके विस्तार ने घास एवं अन्य झाड़ियों की प्राकृतिक वृद्धि को रोक दिया है।

प्रश्न 9   पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनका जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था -

 (अ) बाड़मेर

 (ब) बीकानेर

 (स) जयपुर

 (द) भीलवाड़ा

 उत्तर   बाड़मेर

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे थे. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया। 3 जनवरी 1938 को जसवंत सिंह का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव जसोल में राजपूत परिवार में हुआ था।

प्रश्न 10   एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के वित्तपोषण के लिये कितने मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है -

 (अ) 100 मिलियन डॉलर

 (ब) 200 मिलियन डॉलर

 (स) 300 मिलियन डॉलर

 (द) 400 मिलियन डॉलर

 उत्तर   300 मिलियन डॉलर

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजस्थान में पेयजल और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के विकास और सेवाओं के लिए 300 मिलियन डॉलर (22.12 अरब रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। एडीबी के अनुसार इस परियोजना से लगभग 5 लाख 70 हजार लोगों के लिए बेहतर जलापूर्ति सेवाओं और कम से कम 14 मध्यम शहरों में लगभग 7 लाख 20 लोगों के लिए स्वच्छता सेवाओं का विकास हो सकेगा। नई परियाेजनो के जरिये 2027 तक कम से कम 8 प्रोजेक्ट से पेयजल की आपूर्ती की जा सकेगी। साथ ही शहरी गरीब परिवारों सहित लगभग 100,000 घरों में 5 नए या पुनर्वासित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से पानी पहुंच सकेगा। इसका कवरेज नेटवर्क करीब 1,350 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है।


नोबेल पुरस्कार 2020 : https://www.rajasthangyan.com/list?nid=103

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

RAJ GK MAY 28

           राजस्थान से संबन्धित सामान्य ज्ञान 1. आजादी से पहले राजस्थान का क्षेत्र कहलाता था ?   (A) राजपूताना (B) संयुक्त प्रान्त (C) मध्य ...