Rajasthangyan:
Today's Current Affairs Added
1. पहल ‘मेरा गाँव मेरा गौरव’ के तहत गोवा के कुछ गाँवों में कचरा निपटान हेतु ग्राम पंचायतों के मार्गदर्शन में अभियान
2. भारत और एडीबी ने बेंगलुरू में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और निर्भरता बढाने के लिए 10 करोड डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये
3. अंटार्कटिका में भारत का 40वां वैज्ञानिक अभियान शुरू
4. भारत में यात्रा को सुगम बनाने के लिए गूगल से सरकार के साथ मिलकर गूगल पर्यटन मानचित्र तैयार करने को कहा गया
5. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मापिकी सम्मेलन-2021 का उद्घाटन किया
6. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए डेमू रेल सेवा शुरू
7. न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की शपथ
8. यायमूर्ति एस मुरलीधर ने ओडिसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
9. भारत बना एशिया प्रोटेक्टेड एरियाज पार्टनरशिप (APAP) का सह-अध्यक्ष
10. अमेरिका में मलाला यूसुफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया
11. दिल्ली सरकार करेगी तमिल अकादमी की स्थापना
12. भारत सरकार शुरू करेगी सागरमाला सी-प्लेन सेवा परियोजना
13. GRSE ने भारतीय नौसेना सौंपा 8 वां लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप
14. BEL और भारतीय नौसेना ने लेजर डेजलर्स की प्रारंभिक आपूर्ति के लिए किया समझौता
15. हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध अभयारण्य में पक्षियों की रहस्यमय मौत दर्ज की गयी
16. चीन में राष्ट्रीय रक्षा कानून में संशोधन करते हुए उसे असीमित अधिकार दे दिए
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan
Today's Current Affairs Question Added
एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर किस वर्ष में ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बना था -
1967
1978
1984
1990
3
ऑस्ट्रेलिया ने एकता की भावना और देश की स्थानीय जनसंख्या को महत्व देने के लिए नववर्ष पर अपने राष्ट्रगान में एक शब्द बदला है। जिसे प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ‘‘ एकता की भावना’’ करार दिया। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ की दूसरी पंक्ति ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा एंव स्वतंत्र हैं) को बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक एवं स्वतंत्र हैं) करने की घोषणा की।
किस देश ने हाल ही में हिंद महासागर में सी विंग (Sea Wing) (हैयी) ग्लाईडर तैनात किए हैं -
फ्रांस
चीन
इंडोनेशिया
जापान
2
चीन ने हिंद महासागर में पानी के अंदर ड्रोन का एक बेड़ा तैनात किया है। ये चीन की नौसेना के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का काम करते हैं। सी विंग (हैयी) ग्लाइडर नामक ड्रोन पानी में महीनों तक काम कर सकते हैं। रक्षा विशेषज्ञ एचआई सटन ने यह जानकारी दी है। अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स में छपे लेख में सटन ने कहा, 'ये समुद्री ग्लाइडर एक प्रकार से अंडरवाटर व्हीकल (यूयूवी) हैं। इन्हें दिसंबर 2019 के मध्य में लॉन्च किया गया था। ड्रोन की मदद से 3,400 ऑब्जरवेशन करने के बाद इन्हें इस साल फरवरी में रिकवर कर लिया गया। ये वैसे ही ड्रोन हैं, जैसे कि अमेरिकी नौसेना इस्तेमाल करती है। चीन ने 2016 में इन्हें समुद्री जाहजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया था।'
रक्षा मंत्रालय (MoD) ने 10 Lynx U2 फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है -
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
भारत डायनामिक्स लि
टाटा एडवांस्ड सिस्टम
महिंद्रा डिफेंस सिस्टम
1
रक्षा मंत्रालय ने 1355 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों के लिए 10 लिंक्स U2 फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। लिंक्स प्रणाली को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत के विज़न को बल देगा। LYNX U2 GFCS एक नेवल गन फायर कंट्रोल सिस्टम है, जो समुद्र की अव्यवस्था के बीच लक्ष्यों को ट्रैक करने और नष्ट करने के लिए बनाया गया है। यह हवा और सतह के लक्ष्यों को सटीक रूप से ट्रैक करने में सक्षम है। गन फायर कंट्रोल सिस्टम एक खुले और स्केलेबल आर्किटेक्चर के साथ डिज़ाइन किया गया है जो कई अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन में सरल और लचीले कार्यान्वयन की अनुमति देता है। इस प्रणाली को लगातार अपग्रेड किया गया है और यह टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के साथ-साथ स्वदेशीकरण पर भी फोकस रहा है। इस सिस्टम के ट्रैकिंग रडार, सर्वो और हथियार नियंत्रण मॉड्यूल सहित पूरी प्रणाली को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
more question : http://bit.ly/34ZTfGO
सेना युद्धाभ्यास 2020
भारत समय समय पर विभिन्न देशों के साथ सैन्य अभ्यास करता रहता है। इन सैन्य अभ्यासों का उद्देश्य सेनाओं के बीच अंतर संचालन क्षमता और सहयोग को मजबूत करने एवं बढ़ावा देना होता है। वर्ष 2020 में हुए सभी युद्धाभ्यास की सूची यहां है।
https://www.rajasthangyan.com/list?nid=95
विभिन्न सूचकांक में भारत की रैंक 2020
अक्सर अलग-अलग परीक्षाओं में सूचकांको से सम्बन्धी कई प्रश्न पूछे जाते है। जिसमे भारत की स्थिति और किस देश ने उस सूचकांक को टॉप किया या वह सूचकांक कौन सी समिति या संस्था प्रकाशित करती है, इन्हीं प्रश्नों को मद्देनजर रखते हुए यहाँ पर सभी सूचकांक की जानकारी दी गयी है।
https://www.rajasthangyan.com/list?nid=68
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें