Rajasthangyan:
Today's Current Affairs Added
1. प्रधानमंत्री ने कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की
2. भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित स्वदेशी खिलौनों के निर्माण को बढावा देने के लिए टॉय कैथॉन-2021 आरम्भ
3. मेडिकल ऑक्सिजन संयंत्र लगाने के लिए पीएम केयर्स फंड से 201 करोड 58 लाख रूपए जारी किए जाएंगे
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे
5. माल ढुलाई करने वालों की सभी जरूरतों के लिए फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल शुरू
6. उद्योग मंथन का आयोजन 4 जनवरी से 2 मार्च तक चलेगा
7. अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता पाब्लो सेसर होंगे 51 वें IFFI की इंटरनेशनल जूरी के चेयरमैन
8. ब्रिटेन में, कोविड महामारी की निगरानी के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत यात्रा स्थगित की
9. असम राइफल्स पब्लिक स्कूल, शिलांग पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल बना
10. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने जे.एन.यू. में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के लिए भवनों की आधारशिला रखी
11. विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में जलमार्गों के सुधार के लिए 10.5 करोड़ डॉलर की परियोजना पर किए हस्ताक्षर
12. जीजेसी ने आशीष पेठे को बनाया अपना नया अध्यक्ष
13. यमुना नदी में अमोनिया नाइट्रोजन पर रोक लगाने के लिए एक संयुक्त अध्ययन समूह और निगरानी दल का किया गया गठन
14. भारतीय सेना ने गोवा शिपयार्ड के साथ 12 फास्ट गश्ती नौकाओं के लिए किया समझौता
15. ट्राइफेड ने मध्य प्रदेश में ट्राइफ़ूड (जनजातीय खाद्य) पार्कों की स्थापना के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
16. NIIST के वैज्ञानिकों नेनेंद्रन केला से एक नया उत्पाद केला ग्रिट विकसित किया
17. बजाज ऑटो बनी दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल ट्व-व्हीलर कंपनी
18. आईडीबीआई बैंक ने बचत खाता खोलने के लिए वीडियो KYC सुविधा का किया शुभारंभ
19. संजय कपूर चुने गए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष
20. एलेक्जेंडर एलिस भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त होंगे
21. मेरठ में खुली देश की पहली ब्लास्टलेस ट्रैक बनाने की फैक्ट्री
22. सरकार की आलोचना के बाद चीनी अरबपति और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और एंट ग्रुप के मालिक जैक मा लापता
23. महाराष्ट्र सरकार द्वारा सांगली जिले के 65 गांवों में महिसाल सिंचाई योजना के तहत पानी की आपूर्ति करने की तैयारी
24. न्यायमूर्ति विनीत कोठारी ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
25. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विलास पाटिल अंदलकर का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Facebook page : https://www.facebook.com/rajasthangyan
Today's Current Affairs Question Added
किस देश ने हाल ही में पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मलाला यूसुफजई अधिनियम पारित किया है -
नेपाल
चीन
अमेरिका
रूस
3
संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मलाला यूसुफजई अधिनियम पारित किया है। इस अधिनियम के अनुसार 2020 और 2022 के बीच यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) द्वारा पाकिस्तानी महिलाओं को कम से कम 50% छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।यह पाकिस्तान में शिक्षा कार्यक्रमों तक पहुंच में सुधार और विस्तार करने के लिए किया जा रहा है।यह अधिनियम USAID के लिए कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी देना अनिवार्य बनाता है।
किस राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि वह तमिल भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक तमिल अकादमी की स्थापना करेगी -
दिल्ली
पंजाब
झारखंड
बिहार
1
दिल्ली सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि वह तमिल भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक तमिल अकादमी की स्थापना करेगी। पूर्व पार्षद एन. राजा को तमिल अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। नव निर्मित तमिल अकादमी तमिल भाषा की कक्षाओं का आयोजन करेगी, नए पुरस्कार प्रदान करेगी और तमिल में साहित्यिक कार्यों को बढ़ावा देने और सम्मानित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। दिल्ली सरकार तमिल अकादमी के माध्यम से भाषा कोर्स प्रदान करेगी। दिल्ली सरकार ने इससे पहले संस्कृत, उर्दू, हिंदी, पंजाबी, हिंदी, मैथिली और भोजपुरी अकादमियां भी शुरू की हैं।
कितने वर्षों की अवधि के लिए भारत को IUCN समर्थित एशिया संरक्षित क्षेत्र भागीदारी (APAP) के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है -
2 साल
3 साल
4 साल
5 साल
2
भारत को नवंबर 2023 तक तीन वर्षों की अवधि के लिए IUCN समर्थित एशिया संरक्षित क्षेत्रीय भागीदारी (Asia Protected Areas Partnership) का संयुक्त-अध्यक्ष चुना गया है। भारत दक्षिण कोरिया का स्थान लेगा, जिसने पिछले 3 वर्षों से नवंबर 2020 तक पद संभाला है। सह-अध्यक्ष के रूप में भारत अपने संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन में अन्य एशियाई देशों की सहायता करने के लिए उत्तरदायी होगा। APAP की अध्यक्षता IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) एशिया द्वारा की जाती है, और जिसकी अध्यक्षता APAP राष्ट्र सदस्य द्वारा बारी-बारी (rotational basis) की जाती है। APAP को अधिकारिक रूप से 2014 में ऑस्ट्रेलिया में IUCN वर्ल्ड पार्क्स कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया गया था।यह एक क्षेत्रीय मंच है जो सरकारों और विभिन्न हितधारकों की सहायता के लिए क्षेत्र के भीतर संरक्षित क्षेत्रों (पीए) के अधिक व्यावहारिक प्रशासन के लिए सहयोग करता है।वर्तमान में, 17 अंतरराष्ट्रीय स्थानों से कुल 21 सदस्य हैं।
more question : http://bit.ly/34ZTfGO
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें